-->

आगर न्यूज़

आगर न्यूज़
पुलिस ने 07 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार   न्यायलय में किया पेश

पुलिस ने 07 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार न्यायलय में किया पेश

 पुलिस ने 07 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार   न्यायलय में किया पेश 

गौरव सरवारिया 

आगर मालवा  एसीपी विनोद कुमार सिंह के निर्देशन जिले में अपराधियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम अनुभाग्य अधिकारी सुसनेर देवनारायण यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी सोयत यशवंतराव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण करवाई की गई जिसमे 07 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया। 


आरोपी कालूलाल उर्फ कालूराम पिता हरिसिंह भील निवासी ग्राम रायपुर जिला झालावाड़ राजस्थान को पुलिस टीम द्वारा उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया 


आरोपी थाना सोयत के अपराध क्रमांक 104/2018 धारा 380, 454 भारतीय दंड संहिता के प्रकरण में न्यायिक मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुसनेर जिला आगर मालवा के प्रकरण 182/18 में फरार चल रहा था जिस पर न्यायालय द्वारा स्थाई वारंटी जारी कर दिया गया था गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया 


उक्त कार्यवाही 

थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंतराव गायकवाड़ उप निरीक्षक कोमल राम धाकड़ आरक्षक 309 राकेश राठौर आरक्षक 118 होकम दागी आरक्षक 186 विश्वनाथ सिंह झाला आरक्षक 806 संदीप दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

0 Response to "पुलिस ने 07 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार न्यायलय में किया पेश "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article